सरिया: समीपवर्ती ग्राम बोंदा ब भीखमपुरा के बीच कोसाबाडी में जुआं की महफिल सजाई गई थी। जुआं खेलने की भनक पुलिस को लग गई ओर सरिया पुलिस ने छपामार कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी प्रमोद यादव के द्वारा पेट्रोलिंग के दोरान ग्राम बोंदा के कोसाबाड़ी में छपामार कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे चार जुआडियो को पकड़ा गया। जुआडी टिकेश्वर यादव पिता डुगरू यादव ग्राम पिहरा थाना सरिया , दिग्विजय सिदार पिता अग्नि सिदर ग्राम भीखमपुरा थाना सरिया, विमल जायसवाल पिता पुरुषात्तम ग्राम भीखमपुरा थाना सरिया , बाबूलाल साहू पिता हिमाचल ग्राम सांकरा थाना सरिया के कब्जे से नगद रकम 5210 रुपए व 52 पत्ती ताश जब्त कर धारा ३ (2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम कायम कर विधिवत कार्रवाई किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल,मोहन गुप्ता, सुरेंद्र सिदार, ताराचंद, रामकुमार पटेल ,राजेश नारंग, राजकुमार साव शामिल थे ।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
