सारंगढ़। सारंगढ जिले के बरमकेला थाना अंतर्गत ग्राम नूनपानी में अवैध महुआ शराब का कारोबार धडल्ले से चल रहा है, जिससे पूरे गांव का माहौल बिगड़ता जा रहा है। खासकर महिलाएं इस अवैध गतिविधि से बेहद परेशान हैं और गांव के युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित भी। इसी को लेकर गांव की दर्जनों महिलाएं एकजुट होकर बरमकेला थाना पहुंचीं और अवैध महुआ शराब तस्कर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई कि गांव में शराब की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके ओर सामाजिक वातावरण फिर से सामान्य हो। महिलाओं को बरमकेला थाना प्रभारी ए.के. बेक ने आश्वासन दिया कि गांव में अवेध शराब की तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित आरोपी को बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जल्द से जल्द पकड़ने ओर थाने लाई जाएगी और इस पर कड़ी कार्यवाही की निर्देश अपनी टीम को दिए हें। गांव की महिलाओं ने पुलिस बात को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही नूनपानी गांव को अवैध शराब के कारोबार से मुक्ति मिलेगी।

- गड्ढों में तब्दील सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कब जागेगा पीडब्ल्यूडी? - August 5, 2026
- मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी: 5 लाख का मुफ्त बीमा, 60% तक अनुदान का लाभ.. - August 5, 2026
- आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी..खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं..तालाब की मेढ़ पर भीगते शव देख छलका ग्रामीणों का दर्द.. - August 5, 2026




