जगन्नाथ बैरागीसैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने मुंबई को एक रन से मात दे दी है. इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने अपना खाता खोला. मुंबई की टीम आखिरी ओवर में 6 रन ही बना सकी.सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali T20 Tournament) के रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने मुंबई (Chhattisgarh vs Mumbai) को एक रन से हराकर पहली जीत दर्ज की. छत्तीसगढ़ के सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवादकर और शशांक सिंह के विपरीत अंदाज में जड़े अर्धशतकों की बदौलत ये जीत मिली. छत्तीसगढ़ ने हेरवादकर (53) और शशांक (57) की पारियों की बदौलत पांच विकेट पर 157 रन बनाए. अजय मंडल ने भी आठ गेंद में दो छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 19 रन की पारी खेली.
हेरवादकर ने 54 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा जबकि शशांक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद का सामना करते हुए चार छक्के और चार चौके जड़े. मुंबई की टीम इसके जवाब में कप्तान अजिंक्य रहाणे (69) और सिद्धेश लाड (46) की पारियों के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन ही बना सकी.आखिरी ओवर में बनाने थे 8 रन-मुंबई को सौरभ मजूमदार के अंतिम ओवर में जीत के लिए आठ रन की दरकार थी, लेकिन टीम ने पहली गेंद पर ही कप्तान रहाणे का विकेट गंवा दिया और बाकी पांच गेंद में छह रन ही जोड़ सकी. छत्तीसगढ़ की ओर से सुमित रुइकर ने 24 जबकि रवि किरण ने 32 रन देकर दो – दो विकेट चटकाए. मजूमदार ने एक विकेट हासिल किया.

- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
