कोरबा: छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार नशे के सौदागरों पर भारी पड़ रही है। इस बार कोरबा में कोतवाली और उरगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे के पांच सौदागरों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन लाख रुपए का कीमती नशीला पदार्थ बरामद किया है। कोतवाली पुलिस को मुखबीर से माध्यम से सूचना मिली थी, कि गौमाता चैक पर कुछ लोग बोरी में नशीली सिरप,टेबलेट रखे हुए हैं।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बरबसपुर में उरगा पुलिस ने दुपहिया वाहन में सवार दो लोगों को पकड़ा। उनके पास से भी नशे का सामान जप्त किया गया। गिरफ्तार पांच आरोपियों के नाम सिकंदर खान,शफीक मेमन उर्फ फजलु,मनीष जागृति,धीरेंद्र शुक्ला व चंद्रेश महंत है। पांचों के पास से पुलिस ने 256 नग कफ सिरप,1408 नग कैप्सूल व दो दुपहिया वाहन को जप्त किया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जांजगीर चांपा और कोरबा के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गयी है, जो कि बिना डॉक्टर के पर्ची बिना उपलब्ध नहीं हो सकती। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करते हुए यह जानने में लगी हुई है कि आखिर कफ सिरप कहां से और कैसे इतनी आसानी से उपलब्ध हो जाती है।
पकड़े गए 5 आरोपियों में दो जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हैं, वही तीन कोरबा के हैं जो कि पहले भी गांजा तस्करी और अन्य मामलों में पुलिस के हत्थे चुके हैं। पुलिस की मानें तो इनके पुराने अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
