रायगढ़। हरेली पर्व को छत्तीसगढ़ को संस्कृति परम्परा बतात हुए विधायक ओपी चैधरी ने कहा हरेली त्यौहार हमारे प्रदेश में सुख शांति समृद्धि, खुशहाली के साथ साथ हरियाली लाए। 3 करोड़ आबादी वाले हमारे प्रदेश में 25 लाख किसान परिवारों के लिए हरेली का त्यौहार कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा का दिन है। हरियाली और प्रकृति की पूजा के जरिए खेती किसानी से आई प्रकृति में हरियाली का स्वागत करते हुए ओपी ने कहा किसान कृषि नई फसलों के आगमन का जश्न हरेली त्योहार के रूप में मनाते है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति धरोहर का वो अनमोल हिस्सा है जिसका हरेली के दोरान पारंपरिक संस्कृति और परम्पराओं का संरक्षण किया जाता है। गेड़ी चढ़कर आनंद ओर उत्सव का यह प्रतीक हरेली त्यौहार सावन माह की अमावस्या को मनाया जाता है। हरेली शब्द में प्रकृति की हरियाली समाहित है। ओपी ने कहा हरेली के दिन किसान घर के प्रवेश द्वार में नीम की टहनी लगाकर कृषि उपकरणों की पूजा करते हुए पारंपरिक व्यंजनों को प्रसाद बनाकर वितरित करत है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
