सारंगढ़ बिलाईगढ़। सरिया के समीप गांव तोरा के किसान प्रदीप साहू सहित अन्य किसानों से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नोजे ने उसके मक्का के खेत में मुलाकात किया। कलेक्टर ने किसान को कहा कि घान के बदले अन्य फसल लेने पर 11 हजार रूपए और दलहन तिलहन अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, कोदो कुटकी फसल लेने पर कृषक उन्नति योजना से 10 हजार प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता प्रोत्साहन राशि के लिए गिरदावरी जांच में फसल दर्शाने ओर फसल पंजीयन कराएं। इस प्रकार कलेक्टर ने धान के बदले और दलहन तिलहन फसल का उत्पादन करने के लिए किसान को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर डॉ. कन्नोजे ने मक्का बिक्री के लिए बाजार, रेट, कृषि, पानी आदि के बारे में किसान से जानकारी लिए। किसान ने बताया कि वे दो एकड़ में मक्का के फसल का उत्पादन कर रहे हैं ओर उसका बिक्री के लिए रायगढ़ भेजते हैं। कृषि उप संचालक आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि पात्र किसान योजना के तहत कृषि विभाग से बीज सहित अन्य कृषि उत्पाद प्राप्त कर सकते हैं ओर यदि वे बीज की खरीदी किए हैं तो बीज का बिल प्रस्तुत करने पर किसान के खाते में बिल की राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, तहसीलदार कोमल साहू, क़ृषि vibhaagयुगल किशोर नायक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
