रायगढ़। रायगढ़ के एक व्यवसायी दीपक अग्रवाल का फ्लाई एश डंपिंग कारोबार इन दिनों ग्राम पंचायत एकताल के बाशिंदों के निशाने पर हैं। दरअसल, एकताल के सरपंच ने कलेक्टर से यह शिकायत की है कि दीपक अग्रवाल के द्वारा रोड किनारे ट्रेलल डंफर से अवैध फ्लाईएश डंप करने से राहगीरों को न कवल आने जाने में तकलीफ हो रही, बल्कि दुर्घटना का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। यही वजह है कि जनहित में प्रशासन इस बंद कराए। कलक्टर को सोंपे ज्ञापन में ग्राम पंचायत एकलाल के सरपंच हिमांशु चैहान ने कहा है कि रायगढ़ जिले क पुसौर विकासखंड अंतर्गत आने बाला ग्राम पंचायत एकताल का हाल इन दिनों बेहाल है। जिला मुख्यालय रायगढ़ क चक्रधर नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल कालेज रोड से होकर ग्राम कनकतुरा जाने वाले मार्ग के बीच बसा हे एकताल। मेडिकल कालेज हॉस्पिटल के अलाबे एमसीएच बनने से कनकतुरा तक जंगली मार्ग में आबाजाही काफी बढ़ने क कारण जनहित के लिहाज से वहां प्रधानमंत्री सड़क निर्माण भी हुआ है। सरपंच का आरोप है कि इस व्यस्त रोड के किनारे दीपक अग्रवाल क द्वारा अवेध रूप से फ्लाई ऐश डंप करने से आम जनता को आने जाने में न केवल काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, बल्कि उन्हें धूल धक्ड़ की मार भी झेलनी पड़ रही है। दीपक अग्रवाल के इस फ्लाई ऐश कारोबार से कई लोग तो हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। यदि इसी प्रकार हालात बनते रहे तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने की आशंका को इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में दीपक अग्रवाल क विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए फ्लाई ऐश डंपिंग के धंधे को हटाने की पुरजोर वकालत एकताल क सरपंच हिमांशु चैहान ने की है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
