रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम की बेरुखी दूर हो चुकी है और सभी जिलों में जमकर बारिश का सिलसिला चालू है। (chhattisgarh weather alert today rain) भारी बारिश का आलम ये है कि कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। बात करें मानपुर मोहला और धमतरी जिले की तो यहाँ के जिला कलेक्टरों ने एहतियात बरतते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। सरकार के निर्देश पर प्रशासन सतर्क है। किसी भी तरह की अनहोनी को देखते हुए पुलिस, नगर सैनिक और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को अलर्ट पर रखा गया हैं। प्रदेश में नदी-नाले भी उफान पर है और लोगों को ऐसे खतरनाक जगहों पर नहीं जाने की भी हिदायत दी जा रही है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ
बात करें पिछले 24 घण्टों में हुई बारिश की तो छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग जिले में दर्ज की गई है। यहाँ 130 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह बालोद 120 मिमी जबकि प्रदेश की राजधानी रायपुर में मौसम विभाग ने बुधवार को 57 मिमी बारिश दर्ज की है।
10 जिलों के लिए किया गया जारी
अब बात करते है आने वाले दिनों में मौसम के अनुमान की। भारी बारिश के बीच छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने महासमुंद, गरियाबंद और रायपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी इन जिलों में भारी बारिश तो नहीं लेकिन बदल जमकर बरसेंगे। इसके अलावा दुर्ग और धमतरी समेत 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में भी बादल अपनी पूरी रफ़्तार से बरसेंगे।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
