देश के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। जिसके चलते जन जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। शहरों से लेकर गांवों तक, हर जगह बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से सड़के तालाब बन गई है। वहीं बात करें झारखंड की तो यहां राजधानी में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। जिसके बाद बच्चों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने 21 जून तक सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर बंधित विद्यालय/संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने गुरुवार 19 जून को यह आदेश जारी किया।
इसके अलावा आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने 21 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही रांची में रेड अलर्ट भी घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि 20.06.2025 को भी भारी बारिश होगी। रांची जिला के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
