जांजगीर के अपर सत्र न्यायालय ( पॉक्सो ) ने फैसला सुनाया है और नाबालिग साली से दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा राहुल मसीह को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
14 अगस्त 2023 का मामला है। चाम्पा थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। नाबालिग लड़की अपनी दीदी के साथ रह रही थी और जब लड़की की दीदी घर में नहीं थी तो उसके जीजा ने हवश का शिकार बनाया। इस दौरान लड़की चुप रही और फिर उसके पेट में दर्द हुआ तो उसकी दीदी के पूछने पर जीजा राहुल मसीह द्वारा शारीरिक सम्बन्ध बनाने की जानकारी दी और किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी।
इसके बाद चाम्पा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई फिर पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया था और अब प्रकरण की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी जीजा राहुल मसीह को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं, शासन ने 19 अफसरों को किया एकमुश्त भारमुक्त; उमेश साहू भी सूची में… - October 24, 2026
- राजपरिवार के तिलक समारोह में बच्चों को मिला आशीर्वाद, परंपरा से हुए रूबरू…. - October 24, 2026
- टुंडरी में संजय पाण्डेय का हुंकार हर साल रावण जलाने से नहीं, भीतर के अहंकार को मिटाने से होगी सच्चे राम की स्थापना…. - October 24, 2026
