सारंगढ़ न्यूज़/ आज साहू धर्मशाला रानीसागर सारंगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में ब्लॉक/नगर कांग्रेस एवं उलखर कोसीर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में झीरम घाटी में शहीद हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व पं विद्याचरण शुक्ल जी को भावविहीन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। उन्होंने झीरम घाटी की कायराना षडयंत्र पूर्ण हमले की निंदा करते हुए शहीद विद्या चरण शुक्ल जी के कार्य शैली को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहिद विद्या भैया अमर रहे के नारे लगाए गए। उक्त अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष, संजय दुबे, विष्णु चंद्र, गोल्डी नायक, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, अशोक अग्रवाल लेफ्टि, अश्विनी चंद्र आरटीआई विभाग जिलाध्यक्ष शाहजहां खान अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष, रमेश खूंटे ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, विजेंद्र पटनायक महामंत्री नगर कांग्रेस, राज कमल अग्रवाल युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र पुराईन युवा कांग्रेस सोमि जिला संयोजक राजेंद्र बारे युवा कांग्रेस कार्यकारी विस अध्यक्ष, शाहजहां बेग युवा कांग्रेस विस उपाध्यक्ष सागर दीवान छात्र संगठन ब्लॉक अध्यक्ष उलखर कोसीर, चारू शर्मा युवा नेता, नावेद खान युवा तर्क नेता, सोमू यादव, दिनेश अग्रवाल, अजीत मिश्रा आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
