रायपुर। राजधानी में देर रात तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 से चार राहगीरों को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बेकाबू कार को रोककर चालक की जमकर पीटाई कर दी। मौदहापारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का शांत कराया।

बताया जा रहा है कि हादसे में कई बच्चे और महिलाएं बाल-बाल बची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसकी जान बचाई। बता दें कि आरोपी चालक नशे में धुत था। उसके कार से हुक्का और शराब की बोतल मिली। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

