रायपुर/इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम बीएससी कृषि (आनर्स), बीएससी उद्यानिकी (आनर्स), बीएससी वानिकी (आनर्स), बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) और बीटेक (खाद्य प्रौद्योगिकी) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसिलिंग की सूचना जारी कर दी है।

अभ्यार्थियों को प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश, फार्म भरने की विधि, महाविद्यालयों की सूची, आनलाइन काउंसिलिंग की अन्य सभी जानकारी www.igkvmis.cg.nic.in पर नौ नवंबर से उपलब्ध होगी। काउंसिलिंग के लिए आनलाइन आवेदन नौ से 24 नवंबर तक भरे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कृषि विश्वविद्यालय में इन विषयों में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में प्रवेश पीएटी 2021 के मेरिट के आधार पर आनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाएगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
