सारंगढ़ बिलाईगढ़,जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में केक काटकर विश्व नर्स दिवस मनाया गया। इस दौरान नर्सों ने अपने काम को पूरी ईमानदारी से करने का संकल्प लिया। सभी नर्सेज द्वारा एक दूसरे को बधाई दी गई और अपने काम को पूरी ईमानदारी से करने, अस्पताल में आने वाले मरीजों की नर्सेज द्वारा किए कार्यों का पूरा लाभ मिले ऐसा संकल्प किया गया।

सभी नर्सिंग स्टाफ का आभार जताते हुए जानकारी दी गई कि नर्स हर पल बीमार, घायल एवं बुजुर्गों की सेवा करने के लिए तैयार रहती है। नर्स प्यार और ममता के साथ मरीज की देखभाल करती है। उसकी हिम्मत बढाती है और उसकी सेवा करती है। यह बात सच है कि एक मरीज का इलाज डॉक्टर करता है लेकिन उसकी देखभाल नर्स करती है। नर्सिंग स्टाफ बिना किसी स्वार्थ के मरीज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है।
इस अवसर पर संतोषी पटेल नर्सिंग सिस्टर, सूरजमणी मिंज, अनीता सोरी, सुमन पटेल, कौशिल्या पटेल, तपस्विनी सेठ, हेमलता निषाद, हबीबा निसार खान, शांता तिर्की, शिवकली भारद्वाज, सपना चंद्रा, दसमती सिदार आदि उपस्थित थे।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
