रायगढ। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल के पुराने गेट के पास एक युवक को तलवार लहराते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। युवक राहगीरों को डराने धमकाने की नीयत से सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम हथियार के साथ घूम रहा था। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल के निर्देश पर प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत व आरक्षक मनोज पटनायक और उत्तम सारथी की टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी युवक को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम सदानंद कलेत पिता विपिन कलेत उम्र 24 वर्ष निवासी बापू नगर, मानकेशरी मंदिर, थाना कोतवाली रायगढ़ बताया। उसके कब्जे से तलवार बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई कर रही है। टीआई सुखनंदन पटेल की अगुवाई में यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम रही।


- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
