सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु 20 अप्रैल को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल आंसर 6 मई को जारी किया गया है। मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाईट एकलव्य डॉट एनआईसी डॉट इन https://eklavya.cg.nic.in/ पर प्रदर्शित किये गये हैं। दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 मई को रात्रि 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आवेदक,अपना दावा आपत्ति कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोसीर रोड सारंगढ़ में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति के पक्ष में दस्तावेजों (प्रमाण) सहित जमा करना होगा। बिना प्रमाण पत्र के दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात् विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दावा-आपत्ति के संबंध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। डाक द्वारा दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे से 8109059410 से संपर्क कर सकते हैं।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
