छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में लगातार रेत के अवैध उत्खनन (Illegal Mining) से ग्रामीण परेशान हैं. इसके खिलाफ कई बार शिकायत करने के बाद पुलिस आरक्षक कार्रवाई करने के लिए पहुंचा.

लेकिन, इसी दौरान वहां से भागने के चक्कर में एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस आरक्षक पर ट्रैक्टर चला दी. इससे उसकी मौत हो गई. मृत आरक्षक धमनी गांव का रहने वाला था.
दो दिन पहले हुई थी कार्रवाई
बलरामपुर में कनहर नदी से रेत का अवैध उत्खनन करने वालों ने पुलिस विभाग से लेकर गांव के लोगों तक के नाक में दम करके रखा है. इसी को लेकर दो दिन पहले तीन ट्रैक्टर पर कार्रवाई के लिए पुलिस थाने लाई थी. लेकिन, बाद में तीनों को छोड़ दिया गया. फिर से गांव वालों के दबाव के बाद पुलिस आरक्षक रविवार की रात उनके खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा था, जिसे उन्होंने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला.
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
रविवार की रात पुलिस की टीम अवैध रेत उत्खनन को रोकने के लिए पहुंची थी. जिसके बाद रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर आरक्षक की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, कनहर नदी से रेत निकालकर माफिया झारखंड ले जा रहे थे. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई है.
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

