समाधान शिविर बना ग्रामीणों के सभी समस्याओं का निदान केंद्र…
सारंगढ़ बिलाईगढ़/ सुशासन तिहार के तृतीय चरण में भी समाधान शिविर के माध्यम से सभी योजनाओं के लाभ और सभी समस्याओं के निदान के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं, जहां शिविर में तत्काल सुविधा उपलब्ध होने पर मांग के आधार पर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार शिकायत का निराकरण भी नियम अनुसार किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति के आवास के लिए पीएम आवास, राशन के लिए राशन कार्ड , रोजगार के लिए जॉब कार्ड और श्रम कार्ड, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग के लिए बैसाखी सहित ट्राई सायकल, बैंकिंग जैसे कई प्रकार की सुविधा राज्य सरकार सभी समाधान शिविर में दे रही है। ग्रामीणों के लिए अपने नजदीकी पंचायतों में यह समाधान शिविर सभी समस्याओं का निदान केंद्र बन चुका है।
सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत भेड़वन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। अतिथि रामेश्वर पुरी गोस्वामी, रजनी पटेल और एसडीएम प्रखर चंद्राकर ने शिविर के स्टालों का निरीक्षण किया। एसडीएम प्रखर चंद्राकर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत नन्हे बच्चों को अन्न प्रासन्न और गर्भवती महिलाओं को उपहार प्रदान किए। इसी प्रकार खाद्य विभाग द्वारा 10 परिवार का राशन कार्ड बनाया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से हितग्राही को 11 पेंशन, पंचायत विभाग की ओर से 11 पीएम आवास ग्रामीण स्वीकृत किए गए। 27 नागरिकों के आधार अपडेट किया गया। 30 नागरिकों को पौधा वितरण और 10 किसानों को कीटनाशक दवा वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण लक्ष्मी प्रसाद पटेल, विनय तिवारी, आर बी तिवारी, तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विभागों के स्टॉल
इस अवसर पर राजस्व, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि, लोक निर्माण, पेयजल के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, वन, अंत्यावसायी विकास निगम, आबकारी, श्रम, क्रेडा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, लोक निर्माण सेतु आदि विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य द्वारा सामान्य जांच और आयुष्मान कार्ड बनाने का सुविधा शिविर में उपलब्ध था, जहां लगभग 120 नागरिकों ने अपना चेकअप कराया और 2 नागरिकों ने आयुष्मान कार्ड बनवाया।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
