सारंगढ़ बिलाईगढ़/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2025 आम जनमानस के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। इस अभियान के अंतर्गत अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से समाधान खुद चलकर दरवाजे पर पहुंच रहा है।

सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 13 मुस्कान बेगम एवं हेमलता सिदार वार्ड क्रमांक 11 कमला नगर द्वारा राशन कार्ड नहीं बना था, जिसे सुशासन तिहार में नया राशन कार्ड बनाने आवेदन दिया गया। नगरपालिका सारंगढ़ द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से मिले आवेदन त्वरित निराकरण करते हुए घर तक राशन कार्ड भेजा गया जिसमें दोनों हितग्राही पाकर गदगद हो गए और छत्तीसगढ़ सरकार के इस सुशासन तिहार का प्रशंसा करते हुए सरकार को धन्यवाद दी हैं।आवेदिका हेमलता सिदार एवं मुस्कान बेगम ने कहा कि यह अब महसूस हुआ कि सरकार की योजनाएं वास्तव में हमारे दरवाजे तक पहुंची है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
