श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय , अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा थाना सारंगढ़ अंतर्गत अवैध रूप से रह रहे लोगों की चेकिंग हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा टीम तैयार कर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले लोगों की सघन जांच की गई जिसमें कमला नगर, चौहानपारा के पठार में रहने वाले लोगो, मुसाफिर, फेरी वालों को उनका आधार कार्ड लेकर चेक किया गया तथा उनका फिंगरप्रिंट भी लिया गया और किराए पर दिए गए मकान मालिकों को भी हिदायत दिया गया कि बाहर से आए लोगों को किराए पर मकान देते समय थाना द्वारा प्रदाय किए गए प्रोफार्मा को भरकर थाना में जमा करें ताकि उक्त किराएदारों की थाना स्तर पर तस्दीक की जा सके और थाना क्षेत्र अंतर्गत कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
