सारंगढ़ बिलाईगढ़ 29 अप्रैल 2025/जिले के समस्त किसानों को सूचित किया जाता है कि खरीफ वर्ष 2025 अंतर्गत फसलों की बोनी की तैयारी हेतु बीज एवं खाद जिले के समस्त सहकारी समितियों में भण्डारित किया जा रहा है। उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने किसान बन्धुओं से आग्रह है कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से बीज एवं रासायनिक खाद (यूरिया, डीएपी, सुपर, पोटाश) का उठाव यथाशीघ्र कर लें। अग्रिम उठाव करने पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त ब्याज देय नहीं होगा। जिले के विभिन्न समितियों में 5620.485 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भण्डारण एवं 5070 क्विंटल बीज का भण्डारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है। किसान अपने आवश्यकतानुसार रासायनिक खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव कर लेवें, ताकि समय पर बोनी कर सके।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
