पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय , अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध अप0क्रं0 186/2025 धारा- 34(2)59(क)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।दिनांक-26.04.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम गोड़म के परदेशी भारद्वाज ने अपने घर बाड़ी में अवैध शराब बिक्री हेतु छिपा कर रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल गोड़म जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम परदेशी भारद्वाज पिता दादुराम भारद्वाज निवासी गोड़म का होना बताया तथा अपने घर के बाड़ी में छिपा कर रखे 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 1400 रू0 को निकाल कर पेश किया, जिसे मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्र0आर0-16 सोनसाय यादव, आरक्षक- ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, दिलीप तेन्दुवे, महिला आर. 192 शकुंतला जायसवाल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
