रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के सहायक अभियंता प्रवीण साहू को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रवीण साहू चंगोराभाठा जोन में पदस्थ हैं और उन्होंने चरौदा निवासी बी. शिवाजी राव से थ्री-फेस लाइन कनेक्शन के बदले 25 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर ACB रायपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ा। फिलहाल ACB द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
