रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी भूनेश्वर साहू ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपनी पत्नी मथुरा बाई साहू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भूनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
