प्रदेश के जशपुर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सरपंच की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावारों ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तुमला थाना क्षेत्र की है। दरअसल, तुमला के ग्राम पंचायत डोंगादरहा के सरपंच प्रभावती सिदार नहा रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावार आए और धारधार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
