छत्तीसगढ़:गौ तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, 22 गौवंश मुक्त, दो गिरफ्तार…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ चल रहा है। इस अभियान के तहत मनोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 गौवंशों को तस्करों से मुक्त कराया है।
घटना मनोरा क्षेत्र की है। टेटुंग राम नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके चार गौवंश चरने के दौरान गायब हो गए थे। खोजबीन के दौरान उसने दो लोगों को गौवंशों को ले जाते देखा। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 22 गौवंशों को बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में झारखंड के गुमला जिले के तेतर टोली का जमरुद्दीन मियां (28) और एक नाबालिग शामिल हैं। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) और छत्तीसगढ़ कृषक पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि तस्कर अब पैदल रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र मजबूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
- कलेक्टर न्यायालय का सख्त रुख: 24 मार्च को पेशी में हाजिर हों शिवा साहू, नहीं तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई… - March 17, 2026
- अग्निवीर भर्ती का सुनहरा मौका: 1 अप्रैल तक करें आवेदन, जून में होगी परीक्षा… - March 17, 2026
- बरमकेला अस्पताल में सुविधाओं की बड़ी मांग: ब्लड स्टोरेज यूनिट और महिला डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर सौंपा गया ज्ञापन …. - March 17, 2026
