अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कचरा डब्बा में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है.

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, बौरीपारा स्थित सुभाष कॉन्वेंट स्कूल के पास एक किराये के मकान में कचरा डिब्बे में नवजात का शव मिला. लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को बरामद किया गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




