बस्तर में 30 नक्सली ढेर! बीजापुर में 26, कांकेर में 4 नक्सली मारे गए, एक जवान शहीद…

n65517341317414818326815ebd548709108ab6663c47f3f3dc13f91d1bf3a9c61f6da65c908582df64ae56.jpg

बीजापुर में गंगालूर के जंगल में जारी मुठभेड़ के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है, बस्तर में कुल 30 नक्सलियों की मारे जाने की खबर है, जिनमें से अब तक बीजापुर में 26 के शव बरामद किए गए हैं। वहीं कांकेर में 4 के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेरा है। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान का बलिदान हो गया है। बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, दूसरी और कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार नक्सली मारे गए। ज्यादातार नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

ऑपरेशन में बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव हेड क्वार्टर मुख्यालय बीजापुर से नज़र बनाए हुए हैं। तो वहीं कोबरा की 210 बटालियन के कमांडेंट अशोक स्वयं ऑपरेशन में जवानों के कंधे से कंधा मिलाकर मौक़े पर मौजूद हैं। STF के अधिकारी भी लगातार जवानों से सम्पर्क साधे हुए हैं लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने की 22 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि
गौरतलब है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए इस मुठभेड़ में कुल 22 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा –

‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए।

मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आ बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

Recent Posts