यूपी के हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर डॉ रजनीश छात्राओं को अपने घर पर बुलाकर उनके साथ यौन शोषण करता था। छात्राएं प्रोफेसर से मिलने के लिए उनके घर पर चेहरा छिपाकर पहुंचती थीं। छात्राओं को अंदर कमरे में ले जाने के बाद प्रोफेसर उनका यौन शोषण करता था। खुद ही वनडी कॉम एप पर पूरा वीडियो अपने मोबाइल फोन पर कैद करता था। वायरल वीडियो प्रोफेसर की करतूत की खुद गवाही दे रहे हैं।

बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश की वीडियो अब तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ वीडियो प्रोफेसर के कॉलेज में बने ऑफिस की है। वीडियो देखने से लग रहा है कि प्रोफेसर पहले छात्राओं को अपने झांसे में लेता था। कॉलेज के अंदर ही उनसे अश्लीलता करता था। उसके बाद छात्राओं को घर पर आने का दबाव बनाता था।
दो बार अलग-अलग ड्रेस में दिखी छात्रा
प्रोफेसर ने एक ही छात्रा को दो बार अपने घर पर बुलाया है। यह सब पुलिस के पास उपलब्ध वीडियो बता रहा है। वीडियो सर्दियों का है। एक ही छात्रा को दो बार बुलाया गया है। दोनों दिन छात्रा अलग अलग ड्रेस में नजर आ रही है।
प्रोफेसर की करतूत सामने आने के बाद बागला महाविद्यालय का माहौल बदल सा गया है। महाविद्यालय में छात्रों की उपस्थिति काफी कम हो गई है। प्रोफेसर की करतूत के बाद तमाम विद्यार्थी सहमे हुए हैं। अभिभावक बेटियों को कॉलेज भेजने में डर रहे हैं। उपस्थिति कम होने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई भी बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही।
डॉ. रजनीश कुमार का छात्राओं के साथ अश्लीलता का वीडियो वायरल
एक समय वो था जब बागला महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए मारामारी रहती थी। बीएससी और बीकाम संकाय में प्रवेश लेने के लिए जनप्रतिनिधियों तक की सिफारिश लगानी पड़ती थी। महाविद्यालय में कक्षाओं के संचालन होने पर काफी संख्या में छात्र छात्राएं महाविद्यालय में आकर शिक्षा ग्रहण करते थे। पिछले दिनों भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार का छात्राओं के साथ अश्लीलता का वीडियो वायरल हो जाने के बाद महाविद्यालय की रौनक खत्म हो गई है। पिछले दो दिनों से पुलिस का पहरा हर समय महाविद्यालय परिसर में रहता है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
