नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. शहर के कारोबारी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है. पीड़िता ने अपने परिजन को पूरी आपबीती बताई. इस घटना को लेकर नगरवासियों में आक्रोश है.

नगरवासी नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे. पूरा मामला गीदम का है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
आरोपी का नाम रफीक बताया जा रहा है. आरोपी कुकृत्य को अंजाम देने के बाद से फरार है. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगरवासी करीब एक घंटे से नेशनल हाइवे पर बैठे हुए हैं. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भीड़ को समझाने और हटाने का प्रयास कर रहे हैं.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
