भारत में इस समय शादी का सीजन जोरो पर है। शादी से जुड़ी कई घटनाएं सोशल मीडिया पर सामने आते रहता है। कई बार कुछ ऐसी घटना हो जाती है जिससे हर कोई हैरान हो जाता है। ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सामने आया है। जहां सुहागरात पर ही दूल्हा दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन की लाश बिस्तर में मिली तो वहीं दूल्हा कमरे में छत की हुक से लटकता हुआ मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है। दरअसल, 7 मार्च को दोनों की शादी हुई थी। जिसके बाद दुल्हन दूल्हे के साथ अपने ससुराल गई। सुहागरात के दूसरे दिन जब सुबह दोनों नहीं उठे तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर जोर से दस्तक दी और फिर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि कल ही यह जोड़ा शादी के बाद वापस घर लौटा था, और आज उन्हें अपने रिसेप्शन की तैयारियां करनी थीं। लेकिन ऐसा कुछ हुआ कि खुशी का माहौल मातम में बदल गया। अब पुलिस इस घटना की जांच कर रही है, और यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
