देवर ने खुद के साथ अवैध संबंध बनाने से मना करने पर भाभी की हत्या कर दी। मृतका की लाश खाट पर बंधी हुई मिली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर ने अपनी बेटी को कॉल कर कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया। इसलिए उसकी हत्या कर दी। अब वो खुद आत्महत्या कर लेगा। घटना सीपत थाना इलाके की है। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा में रहने वाली राजकुमारी बर्मन की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। मृतका करीब 8 साल पहले अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। जहां पर उन्होंने अपना मकान भी बना लिया। साल भर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी।
शुक्रवार को महिला का देवर संजय बृजवासी उनके घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब उनका चाचा घर पर ही था। बच्चे स्कूल से घर आए, तो देखा कि उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने आसपास के लोगों के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने जानकारी जुटाई, तो पता चला कि संजय ने अपनी बेटी को फोन कर कहा, कि तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इसके कारण उसकी हत्या कर दी है। उसने खुद आत्महत्या करने की बात कहते हुए तलाश नहीं करने कहा।
महिला की हत्या के बाद आरोपी संजय ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई काल नहीं आएगा। बाद में संदेही का फोन बंद आने लगा। इधर पुलिस ने आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर उसे चकरभाठा से हिरासत में लिया, और पूछताछ की तो उसने बताया, कि उसने अपने भाभी को दूसरे से अवैध सम्बन्ध बनाने से मना कर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा करने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

