सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 मार्च 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी बनाने हेतु प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। विभाग द्वारा सक्षम शनिवार की थीम पर प्रत्येक माह आयोजित हो रहे दिव्यांग शिविर से अनेक दिव्यांग जन लाभान्वित हो रहे हैं। समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देशन में आयोजित शिविर में उपस्थित 172 नागरिकों का पंजीयन हुआ में से 155 दिव्यांग जनों का यूडीआईडी हेतु चिन्हित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को मिल रही सुविधा से दिव्यांग और उनके परिजनो को खुशी है। शिविर में दृष्टि बाधित के 20, अस्थिबाधित के 91, मानसिक मंद के 10 ,श्रवण बाधित के 25, सिकिल सेल के 3, सेरेब्रल पल्सी के 06 दिव्यांग का विशिष्ट पहचान पत्र बनाने हेतु पंजीयन हुआ।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
