यूपी के मुरादाबाद में बर्बरता की हदें पार कर देने वाली खबर सामने आयी है। यहां भगतपुर थाना क्षेत्र में दो माह पहले बाजार गई नाबालिग लड़की को कार सवार 4 युवकों ने अगवा कर लिया था। आरोपियों ने एक घर में बंधक बनाकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। उसे खाने में बीफ दिया और हाथ पर बना ॐ का टैटू तेजाब डाल कर मिटा दिया।

मामले में पीड़िता की चाची की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सलमान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना भगतपुर के एक गांव निवासी महिला के अनुसार, दो जनवरी को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी कपड़े सिलवाने के लिए बाजार वाले रास्ते से टेलर की दुकान पर जा रही थी।
आरोप है कि बाजार के पास उन्हीं के गांव के चार युवक कार लिए रास्ते मे खड़े थे। चारों आरोपी खींच करके उसकी भतीजी को अपनी कार मे डाल कर अगवा कर लिए। आरोप है कि आरोपी उसे एक कमरे पर ले गये व नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने लड़की को काफी प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं भूख लगने पर उसे जबरन बीफ भी खिलाया।
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसकी भतीजी के हाथ पर बना ॐ का चिन्ह भी तेजाब डाल कर मिटा दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि भतीजी के गायब होने के बाद से ही वे उसकी तलाश कर रहे थे। करीब दो माह बाद 2 मार्च को किशोरी बदहवास हालात में अपने घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपीयों के विरुद्ध भगतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
भगतपुर पुलिस ने बताया कि इस मामले में सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
