रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में एपीएल राशन कार्ड के बीपीएल में बदले जाने का मु्द्दा गूंजा। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने यह मसला उठाया। विषय की गंभीरता को देखते हुए मंत्री दयालदास बघेल को जांच और कार्रवाई की घोषणा करनी पड़ी।
क्या बिना आवेदन बदला कार्ड?
गौरतलब हैं कि, प्रदेश के कई स्थानों में एपीएल राशनकार्डों के बीपीएल में परिवर्तित होने का मामला सामने आया है। इसकी गूंज छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी सुनाई दी। बेलतरा के भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने यह मसला उठाया। उन्होंने पूछा कि वर्ष 2022 से जनवरी 2025 तक कितने एपीएल राशनकार्डों को बीपीएल कार्ड में बदला गया है। सुशांत शुक्ला ने अफसरों की जवाबदेही के संबंध में भी जानकारी चाही, लेकिन मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि बेलतरा में एक भी राशन कार्ड को एपीएल से बीपीएल में नहीं बदला गया है।
जांजगीर में सामने आया मामला
Ration card issue echoed in Chhattisgarh Assembly : दरअसल ऐसा ही एक मामला जांजगीर चांपा और सक्ती विधानसभा के संबंध में भी सामने आया है। विधानसभा में एक अन्य प्रश्न में जांजगीर और सक्ती विधानसभा के संबंध में जानकारी मांगी गई। मंत्री दयालदास बघेल ने कार्डों को कन्वर्ट नहीं किए जाने की बात कही। लेकिन इस पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि उनके पास 57 ऐसे कार्ड धारकों की जानकारी है, जो सक्षम हैं और आवेदन भी नहीं किया है। इसके बावजूद उनके कार्ड को एपीएल से बीपीएल में बदल दिया गया। यह जानकारी सामने आने के बाद मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में मामले की जांच कराने की घोषणा की।
प्रदेश के कई स्थानों में राशन कार्डों को एपीएल से बीपीएल में बदले जाने की जानकारी सामने आ रही है। इतना ही नहीं, अफसरों की मिलीभगत से सक्षम लोगों का भी बीपीएल कार्ड बनाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में अब जांच के बाद पता चला पाएगा कि आखिर कैसे कार्डों को बदला जा रहा है और कौन इसके लिए जिम्मेदार हैं।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
