सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना सरायपाली से सरसीवा आ रही बस की है, जो टाटा-बिलासपुर के पास हादसे का शिकार हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में दर्जनभर यात्री घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छह यात्रियों की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
घायलों का फिलहाल इलाज सरसीवा स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
इस हादसे ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की जरूरत को उजागर कर दिया है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
