सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 फरवरी 2025/ कलेक्टर धर्मेश साहू ने सारंगढ़ में सीजीपीएससी के 4 परीक्षा केंद्र के परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, उड़न दस्ता प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मधु गभेल, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, परीक्षा उप नोडल अधिकारी नरेश चौहान, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य लोकेश्वर पटेल उपस्थित थे। 1745 परीक्षार्थी के लिए यह परीक्षा जिले में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 700 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
