सारंगढ़ :राजनीति मे कब कौन सा ऊंठ किस करवट बैठे कोई कह नहीं सकता! विगत पांच सालों मे सबसे क्रियाशील रहे युवा नेता जिसे क्षेत्र के ग्रामीण और राजनैतिक विरोधी भी इस चुनाव मे विजयी घोषित कर चुके थे ऐसे शख्स द्वारा बीडीसी पद से अपना नामांकन वापिस लेकर ग्रामीणों से लेकर राजनैतिक पंडितों को भी सोचने पर विवश कर दिया है!
हम बात कर रहे हैँ जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 23 के बीडीसी पद हेतु प्रबल दावेदार कृष्ण कन्हैया पटेल की जिनके विगत कार्यकाल से जनता खुश एवं संतुस्ट थी! अंचल के ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कन्हैया पटेल ने विगत 05 वर्षो मे गरीब अमीर हर वर्ग के लोगों की समस्या को सुलझाने की भरपूर कोशिस की और प्रत्येक समाजिक कार्यक्रम मे शरीक होकर परिवार के सदस्य का दर्जा भी प्राप्त कर लिया था! अंचल के विकास मे हमेशा तत्पर रहने वाले और वर्तमान जनपद अध्यक्ष के प्रबल दावेदार समझे जाने वाले इस युवा नेता का नामांकन वापसी से हज़ारों सवाल खुद ब खुद खड़े होना लाज़मी है!

जीत समीकरण के सबसे बड़े सूत्रधार साबित होंगे कृष्णा?
जिस तरह जनपद क्षेत्र क्रमांक 23 मे कृष्ण कन्हैया पटेल की मजबूत पैठ है, हर कार्यकर्ता तक पकड़ मजबूत है साथ ही गरीब और किसान तबके के बीच लोकप्रियता बरकरार है ऐसे मे क्षेत्र के बुद्धिजीवीयों का यह कहना कोई अति संयोक्ति नहीं है कि जिस पक्ष मे उनका या उनके कार्यक्रमताओं का झुकाव होगा वो प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा..
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
