छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि फूड पॉइजनिंग से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 4 अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों का शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, अन्य युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी का है, जहां बुधवार को एक शख्स की मौत हो गई थी। वहीं, अगले दिन दो अन्य लोगों की मौत हो गई तो ग्रामीणों ने बीमारी से मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन शुक्रवार को चार और लोगों की मौत हुई तो हड़कंप मच गया। वहीं, जब पूछताछ की गई तो ये बात सामने आई कि वो लोग तालाब से मछली पकड़कर उसे बनाकर खाए थे और इसी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। जान गंवाने वालों में सरपंच रामाधार सुनहले का भाई रामू सुनहले भी शामिल है।
फिलहाल पुलिस ने सभी मृतकों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का उपचार जारी है। जांच के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि मौत किस कारण से हुई। लेकिन मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
