रायपुर। प्रदेश के अब तक के सबसे बड़ी साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने 13 और एजेंटों व ब्रोकरों को गिरफ्तार किया है। अब तक म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी के मामले में 85 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

म्यूल अकाउंट के खाताधारकों के अकाउंट से मलेशिया, चीन सहित अन्य देशों में पैसे ट्रांसफर होने के साइबर रेंज पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। बुधवार को साइबर रेंज पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा है।
ब्रोकरों को खाता खुलवाने के एवज में मोटी रकम मिलती थी। आरोपितों के पास से जब्त खातों में दो करोड़ रुपये होल्ड किए गए हैं।
एक वर्ष में गृह विभाग के क्राइम पोर्टल और जिला पुलिस के पास 1,100 बैंक खातों की शिकायतें आई थीं। इनमें ठगी के पैसों का ट्रांजेक्शन हुआ था।
इन खातों को ब्लाॅक कराने के बाद इन्हीं 1,100 खातों में हुए पैसों के ट्रांजेक्शन की पड़ताल शुरू की गई।
इनमें 104 खाते रायपुर सिविल लाइन स्थित उत्कर्ष बैंक की ब्रांच में खोले गए हैं। इसमें ठगी के 57 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है।
ये हैं सारे आरोपी
अजय सोनी, राहुल वर्मा, पारुल वर्मा, नीलकंठ साहू, शुभम शर्मा, विरेंद्र पटेल, हरमीत सिंह मक्कड़ उर्फ यशमीत, राजेश निषाद, रिजवान खान उर्फ रेहान, साकेत सिंह ठाकुर, विजय टेकचंदानी, संदीप साहू, अमित देवांगन गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी रायपुर के हैं।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

