कोरबा । जिले के सृष्टि मेडिकल कॉलेज के बोर्ड में सदस्य बनाने के नाम पर हुए धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई हुई है। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर की शिकायत पर जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई हुई है।

बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के पूर्व अध्यक्ष और BJP नेता देवेंद्र पांडेय के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन पर सृष्टि मेडिकल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में सदस्य बनाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। आप को बता दें कि इस मामले में जल्द कार्रवाई को लेकर विधायक ननकीराम कंवर ने चेतावनी दी थी जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कराई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
