छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गए। पुलिस के मुताबिक बांदेपाड़ा-कोरंजेड गांव के जंगल में सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

घटनास्थल से वर्दी पहने दो महिलाओं समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए। उधर, एक अन्य मामले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में रविवार को दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
