फ्रिज में मिली महिला की लाश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि महिला की हत्या करीब 10 महीने पहले की गई थी। इस हत्या का आरोप उसके लिव-इन पार्टनर संजय पाटीदार पर लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस वारदात को अंजाम 2 लोगों ने दिया है। आरोपी हत्या के बाद शव को फ्रिज में छिपाकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी की है। शुक्रवार दोपहर पड़ोसियों ने घर से उठ रही दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की और फ्रिज से महिला का शव बरामद किया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी पुलिस
: सूचना मिलने के बाद बीएनपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और मकान का दरवाजा खोलकर जांच की। पुलिस ने बताया था कि फ्रिज में एक महिला का शव मिला है। जानकारी के अनुसार, यह मकान इंदौर निवासी धीरेंद्र श्रीवास्तव का है, जिन्होंने जून 2023 में आरोपी संजय पाटीदार को यह मकान किराए पर दिया था। संजय पाटीदार जून 2024 में मकान खाली कर कहीं और चला गया। लेकिन उसने एक स्टडी रूम और मास्टर बेडरूम खाली नहीं किया था।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
