पुलिस अधीक्षक महोदय पुष्कर शर्मा द्वारा आज दिनांक 28/12/2024 को थाना सरिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर एवं पुलिस स्टाफ सरिया के द्वारा उन्हें सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को अच्छी टर्न आउट पर उन्हें पुरस्कृत भी किये तथा पुलिस के जवानों की समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। एसपी ने थाना प्रभारी टीकाराम खटकर से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली है एवं थाना के रिकॉर्ड का भी अवलोकन किये सभी अभिलेखों में सही ढंग से समय पर इंद्राज करने थाना प्रभारी, मोहरीर को निर्देशित किये अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिये। निरीक्षण के बाद एसपी सर ने जब्ती माल के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये इस दौरान स्टेनो लुकेश्वर वर्मा, रीडर दिलीप यादव, थाने के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे!

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
