काम बंद हड़ताल की दी चेतावनी…

सारंगढ़-बिलाईगढ़:
भ्रस्टाचार करे कोई और अपराध किसी और पर की कहावत सारंगढ़ में चरितार्थ हो रही है।
एक तरफ उपसंचालक विभागीय कार्य पर कर्मचारियों को प्रेशर कर रहे हैं और दूसरी तरफ कलेक्टर ने समिति नोडल का दाईत्व दिया है। अर्थात एक तरफ कुआँ तो दूसरी तरफ खाई है।
एक अधिकारी पर प्रशासनिक गाज़ गिर चुकी है अन्य भी जल्द नप सकते हैं? क्योंकि कार्रवाई तो होंगी चाहे कुछ कमी निकाल कर प्रशासन करे या विभागीय काम की कमी बताकर विभाग करे! क्योंकि एक व्यक्ति दो रूप नहीं ले सकता एक साथ एक समय दो काम नहीं कर सकता।

कोसीर सेवा सहकारी समिति मर्यादित उपकेंद्र रक्शा में धान खरीदी केंद्र में नोडल के रूप में प्रीति चंद्रा ग्रा. कृषि .विस्तार अधिकारी को प्रशासन ने जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में बिना उनका पक्ष जाने FIR दर्ज कराया है! इस पर कृषि स्नातक शासकीय संघ ने कड़ी नाराजगी और आपत्ति जताई और घोर विरोध किया है ।संघ ने जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रीति चंद्रा के खिलाफ विभागीय जांच अधिकारी और उच्चाधिकारियों के सहमति के बिना एकतरफा FIR दर्ज की गई है । संघ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यवाही न केवल अनुचित है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन है कलेक्टर महोदय से संघ ने मांग की है उक्त FIR को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए जो समिति के कर्मचारी दोषी है उनके ऊपर कार्यवाही किया जाए नोडल अधिकारी के धान खरीदी केंद्र में धान के गुणवत्ता के जांच करना होता है और शासन के नियमानुसार जो निर्देश है उनको समिति के कर्मचारी को कड़ाई से पालन कराने का अथक अवगत कर प्रयास करते है ताकि किसी प्रकार से किसानों को धान खरीदी में कोई समस्या न हो समुचित व्यवस्था कर पालन करना होता है ।
धान खरीदी केंद्र रक्सा ने जो अनियमितता हुई है बिना नोडल को सूचित किए और बयान दर्ज कर FIR दर्ज की है गई है उन पर संघ आपत्ति जताई है । 03 दिवस में शासन प्रशासन इसमें कोई उचित कदम नहीं उठाते तो सभी नोडल काम बंद हड़ताल में जाने के लिए विवश होंगे उनका संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी ।संघ ने कलेक्टर महोदय से कृषि विभाग सभी नोडल अधिकारी को धान खरीदी केंद्र से मुक्त रखा जाए मांग की है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
