छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आठ आईईडी बरामद किए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 30वीं बटालियन और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम शनिवार को जब बारूदी सुरंग हटाने के अभियान पर निकली थी, तब कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अतखाडियापारा गांव के पास दो-दो किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किए गए।

उन्होंने कहा, ”क्षेत्र में आईईडी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। सात विस्फोटक स्टील के टिफिन में तथा एक प्रेशर कुकर में रखे गए थे, जिन्हें नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। इस बरामदगी से एक बड़ी त्रासदी टल गई।
बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।” बीएसएफ के फ्रंटियर मुख्यालय, भिलाई (जिला दुर्ग) के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बल नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है एवं तत्परता व बहादुरी के साथ ऐसी कार्रवाई जारी रखेगा।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
