जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस इस मामले में आरोपी सूर्यकांत कश्यप को गिरफ्तार किया है।

वहीं एक अन्य आरोपी फरार है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 15 अक्टूबर को इस मामले में FIR दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार वो पढ़ाई के साथ नौकरी की तलाश कर रही थी। इस बीच सूर्यकांत कश्यप से उसकी मुलाकात हुई।
कश्यप ने उसे अच्छी कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया था। यहां कश्यप ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की बात कहकर कश्यप और उसका एक साथी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे। इसी बीच वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ फिर से दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने सूर्यकांत कश्यप को तागा गांव से पकड़ा। वहीं उसका साथी गिरफ्तार है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
