ईरान के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एक लड़की ने सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए उसने अपने अंडरवियर तक उतार दिए। इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय में शनिवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब लड़की ने एक एक कर अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की हिजाब पहनने की अनिवार्यता वाले नियम को लेकर काफी नाराज थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सुरक्षा गार्डों को इस महिला को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया।
घटना के बाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि लड़की गंभीर मानसिक दबाव में है। हालांकि, अधिकारी के इस बयान से लोग सहमत नहीं दिखे। कई यूजर ने कहा कि उसकी हरकतें जानबूझकर की गई लगती हैं।
लेई ला नाम के एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “अधिकांश महिलाओं के लिए अंडरवियर में सार्वजनिक रूप से बाहर निकलना उनके सबसे बुरे सपनों में से एक है। यह अधिकारियों द्वारा अनिवार्य हिजाब पर जोर देने की प्रतिक्रिया है।”
यह पहली बार नहीं है जब ईरान में महिलाओं ने अधिकारियों के ऐसे निर्देशों की अवहेलना की है। इससे पहले 2022 में देश में एक युवा ईरानी कुर्द महिला को हिजाब नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उसके बाद पुलिस की हिरासत में मौत के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए। तब सुरक्षा बलों ने हिंसक तरीके से विद्रोह को दबा दिया।
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




