कोरबा: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्यापक तौर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश इकाइयों को जहां दिल्ली आलाकमान से लक्ष्य मिला हुआ है, वहीं रायपुर मुख्यालय ने जिलाध्यक्षों के लिए अधिकतम सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। अपने लक्ष्यों को पूरा करने भाजपा के पदाधिकारी डोर-टू-डोर कैंपेन कर लोगों से भाजपा की सदस्यता लेने और पुरानी सदस्यता के नवीनीकरण की अपील कर रहे हैं। इसी बीच कोरबा से एक हैरान करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नजर आ रहे शख्स डॉ. राजीव सिंह, कोरबा भाजपा के जिला अध्यक्ष हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल, तस्वीर में नजर आ रहे शख्स डॉ. राजीव सिंह हैं। वे भाजपा जिले के प्रमुख होने के साथ पेशेवर दंत चिकित्सक भी हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि उनके सामने एक महिला मरीज है और डॉ. राजीव सिंह मरीज को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद मोबाइल भी दिखा रहे हैं। यह फोटो जैसे ही कांग्रेस के कुछ नेताओं को मिली, उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, ‘भाजपा में सदस्य बनाने की ऐसी होड़ मची है कि डॉ. साहब मरीज को भी नहीं छोड़ रहे हैं।’

बहरहाल, अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या भाजपा अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऐसे कोशिशे कर रही है? क्या सदस्यता के दौरान लोगों की सहमति ली जा रही है। और आखिर में यह कि क्या इलाज कराने आए मरीजों का मोबाइल लेकर उन्हें भाजपा से जोड़ना सही है? फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
