सारंगढ़ । नगर के गोपाल जी मंदिर छोटे मठ में नवरात्रि के महापर्व पर महंत बंशीधर दास मिश्रा द्वारा कन्याओं को भोजन कराया गया साथ ही साथ भंडारा की व्यवस्था मंदिर की ओर से की गई थी । मंदिर परिसर में 31 जजमानों के अखंड ज्योत जल रही है । महंत मिश्रा ने बताया कि – कन्या भोजन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो हिंदू धर्म में नवरात्रि के दौरान किया जाता है । इस अनुष्ठान में, कन्याओं को भोजन कराया जाता है और उन्हें उपहार दिया जाता है। जिससे भक्त देवी दुर्गा की आराधना , कन्या का सम्मान सुख-समृद्धि और शांति की कामना , पापों की क्षमा के साथ आध्यात्मिक विकास को प्राप्त करता है ।

गोपाल जी मंदिर छोटे मठ के मंहत बंशीधर दास मिश्रा ने बताया कि – कन्याओं को भोजन कराएं । कन्याओं को नए कपड़े और उपहार यथा शक्ति देंवे । कन्याओं के पैर धोएं और उन्हें तिलक लगाएं । कन्याओं को भोजन कराने के बाद, उन्हें दक्षिणा देंवे। कन्याओं का आशीर्वाद लेंवे , कन्याओं के भोजन हेतु जरूरी है कि – सात्विक भोजन कन्याओं को परोसे, नए कपड़े व उपहार यथा शक्ति , कन्याओं के पैर धो, आलता लगाकर, तिलक करें । भोजनोपरान्त दक्षिणा देकर कन्याओं को प्रणाम करें । इस प्रसाद से मां देवी दुर्गा की कृपा , सुख – समृद्धि और शांति व पापों की क्षमा मांगी जाती है।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




